Free Web Hosting by Netfirms
Web Hosting by Netfirms | Free Domain Names by Netfirms

प्रथम पृष्ठ ( Home )

बिगबैंग

--मुकुल दाहाल

 

बिगबैंग से बिखरे मेरे सपने

अस्तित्व में हैं अभी भी

मेरे संग रंगबिरंग कल्पनाएं भी हैं

योजनाएं भी हैँ।

 

मैं आदमी पूरा ब्रह्माण्ड हूं

बिगबैंग से निर्मित

 

लोगों के साथ फूल हैं वैसे।

भावनाएं हैं।

सोच हैं।

 

स्वर हैं।

गीत हैं।

 

लोगो के संग गर्म हृदय हैं

चमत्कारिक मस्तिष्क हैं

सबल हाथ हैं।

 

कृपया कुछ देर के लिए हथियार

जमीं पे रखो

और सोचो स्थिर दिमाग से।

 

तुम संहार के बिगबैंग से भागकर

फिर लोगों के बीच आओगे

फिर उधर न लौटने के लिए।

 

मूल नेपाली से अनुवादः कुमुद अधिकारी

 


प्रथम पृष्ठ ( Home )